Notice: Uninitialized string offset: 0 in /var/www/html/beta/wp-includes/class-wp-image-editor-gd.php on line 1

Notice: Uninitialized string offset: 0 in /var/www/html/beta/wp-includes/class-wp-image-editor-gd.php on line 1
मंगल पर पिकनिक? - Seniors Today
Friday, October 4, 2024
spot_img

मंगल पर पिकनिक?

आपकी अगली अवकाश यात्रा सचमुच इस दुनिया से बाहर हो सकती है, लेखक संदीप सूरी

अगर मैं आपको, आपकी अगली छुट्टी के स्थान को चुनने के लिए पूछूं जो सचमुच इस दुनिया से बाहर हो, तो शायद आज आप अंतरिक्ष यात्रा के लिए टिकट लेने का विचार नहीं करेंगे, पर शीघ्र ही यह एक वास्तविकता बनने जा रहा है! यह पर्यटन का भविष्य है, या एयरलाइन उद्योग के लिए अगला बड़ा विघटनकारी माना जा सकता है।

हमारे लिए अभी यह समझना मुश्किल हो सकता है, लेकिन याद रखें, मैं एक विज्ञान कथा नहीं सुना रहा हूं या यह एक साइ-फाई फिल्म देखने वाले प्रशंसक का  सपना नहीं है। यह, क्या एक अच्छी खबर नहीं है कि हममें से कुछ लोगों के लिए जिनके हृदय में एक तीव्र इच्छा है, चंद्रमा की यात्रा करने के लिए और हमारे गृह ग्रह-धरती को अंतरिक्ष से देखने के लिए या मंगल ग्रह पर पिकनिक मनाने के लिए- अगर आप एक उत्सुक यात्री हैं तो अंतरिक्ष अन्वेषण से संबंधित घटना क्रम से आपको अंततः लाभ होगा। वास्तव में, बोइंग, एलेन मस्क की स्पेसएक्स, रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गैलेक्टिक और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन सहित कई कंपनियां अंतरिक्ष की दिशा में अपनी दौड़ को उत्तम करने में लगी हैं।

जिज्ञासा और अवसर

वो जो भी पृथ्वी पर कर रहे हैं, उसमें व्यापार पहले से ही स्थिरता बना रहा है और आने वाले वर्षों में, अंतरिक्ष में हमारी गतिविधियों पर भी यही लागू होगा। आज अंतरिक्ष केवल एक आर्थिक अवसर नहीं है, बल्कि बौद्धिक और आध्यात्मिक जिज्ञासा का विषय भी है। आज की दुनिया में यह व्यापार के लिए बड़ा अवसर माना जाता है!

इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि पहली कुछ उड़ानें अंतरिक्ष के किनारे के पास होंगी – पृथ्वी से 100 मील से भी अधिक ऊपर तक- जहां आप गुरुत्वाकर्षण, ना होने का अनुभव ले सकते  है और दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप इस सवारी के लिए तैयार हैं और आपकी जेब इसे बर्दाश्त कर सकती है, तो इसका मूल्य देखकर  झटका खाने के लिए तैयार हो जाए- वर्जिन गेलेक्टिक, $ 250,000 की भारी कीमत पर अंतरिक्ष यात्रा के लिए टिकट बेच रहा है।

अंतरिक्ष में अंतिम सीमा, बैकपैक्स और सर्फ़बोर्ड

अंतरिक्षीय अन्वेषण सस्ते नहीं आते हैं। शुरू में अंतरिक्ष की यात्रा करना महंगा होगा पर यह सभी के लिए नहीं है। जबकि केवल कुछ ही लोगों के पास अंतरिक्ष के चारों ओर यात्रा कार्यक्रम तैयार करने का अवसर होगा क्योंकि लागत सबसे बड़ा अवरोधक है। अगर आप मेरे जैसे हैं और अंतरिक्ष की खोज करना चाहते हैं तो, विघटनकारी ताकतों के अंतरिक्ष अन्वेषण की प्रकृति को धीरे-धीरे बदलने की संभावना है। अभूतपूर्व गति से प्रौद्योगिकी में सुधार के साथ, आभासी वास्तविकता लोगों को अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह अंतरिक्ष में रुचि पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

लागत कारक

एक तरफ, जहां  वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ानें एक निरंतर आधार पर काम करना शुरू कर देंगी, तो स्वाभाविक रूप से क्षमता घटेगी और लागत अत्याधिक बढ़ जाएगी। पहले कुछ यात्री अंतरिक्ष के लिए अपना रास्ता प्रशस्त करेंगे और लक्ष्य यह होगा कि अंततः यह दूसरों की पहुंच के भीतर हो। इसके अलावा,  जब अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा, अंततः लागत नीचे आ जाएगी और जो लोग अंतरिक्ष में जाने का खर्च उठा सकते हैं, यह उनके लिए, इस अनुभव को लंबे समय तक संजोने का एक अच्छा अवसर होगा।

चित्रों के बिना  छुट्टी क्या है यह साबित करने के लिए कि आप वहां थे?

कुछ समय पहले तक यह हो सकता था कि कुछ लोगों को ही अंतरिक्ष यात्रा का अवसर प्राप्त हो, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम के साथ, कोई केवल उम्मीद कर सकता है कि चीजें तेजी से आगे बढ़ें, और यह जल्द ही बहुत बड़ी आबादी के लिए एक वास्तविकता बन जाए। तो देखते रहे- लंदन से न्यूयॉर्क की उड़ान 30 मिनट में – और संभवतः एक छुट्टी मंगल ग्रह पर – आपकी सोच से कहीं पहले ये वास्तविकता बन सकती है। आश्चर्यचकित न हों, अगर आपका परिवार और मित्र कहता है – Bon voyage अगले कुछ वर्षों में अंतरिक्ष की यात्रा पर चलो। सवारी के मजे लें!

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
2,116FollowersFollow
8,180SubscribersSubscribe

Latest Articles