Wednesday, April 24, 2024
spot_img

सदमा से इंग्लिश विंग्लिश तक……… श्रीदेवी के 10 गाने उनके 57वें जन्मदिन पर

उनके प्रत्येक सर्वोच्च प्रदर्शन और बॉक्स ऑफिस हिट के साथ, कुछ कभी ना भूल पाने वाले गाने और उनकी अद्भुत नृत्य भी थे। नरेंद्र कुसनूर ने ऐसे ही 10 गाने चुनें हैं। आनंद लें

1980 के दशक के प्रारंभ में श्रीदेवी बड़े पर्दे पर आई और एक दशक के ऊपर तक, फ़िल्मों में कई उम्दा किरदार निभाए और हिट गाने दिए। इसके बावजूद कि उनके प्रतियोगिता में  जया पर्दा और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार थे, श्रीदेवी के अनुयायियों की संख्या बहुत बड़ी थी। उनके 57वें जन्मदिवस मनाने के लिए हमने ऐसे 10 गाने चुनें हैं, जो स्वर्गीय अभिनेत्री के व्यक्तित्व से पूर्णतः मेल खाते हैं। कुछ गानों में उनका नृत्य अत्यंत अद्भुत है, जबकि सदमा और इंग्लिश विंग्लिश जैसे कुछ फ़िल्मों के गानों में उनके अभिनय की ताकत देखने को मिलते है। सूची कालानुक्रमिक है।

1.नैनों में सपना हिम्मतवाला (1983)

           श्रीदेवी ने, इस उत्कृष्ट कोरियोग्राफ किए हुए गाने में जितेंद्र के साथ जोड़ी बनाई।  इस गाने को बीच पर फ़िल्माया गया, जिसकी पृष्ठभूमि में बहुत सारे मिट्टी के रंगीन मटकों को देखा जा सकता है। गाने में संगीत बप्पी लहरी का है और गाने के लिखे बोल किशोर कुमार एवं लता मंगेशकर द्वारा गाए गए। इस युगल गीत की आकर्षक पंक्ति, “ता थैय्या हो” कोरस गाया गया।

https://youtu.be/1XXVw9skvXs

2. ए जिंदगी गले लगा ले- सदमा(1983)

फिल्म में श्रीदेवी की भूमिका, उनके द्वारा निभाई गई सबसे स्मरणीय भूमिकाओं में से एक है।  फ़िल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जिसे घटनापूर्व स्मृतिलोप ( बीते समय को भूल जाना) की बीमारी है। श्रीदेवी के साथ गाने में कमल हसन भी नजर आते हैं। सुरेश वाडकर ने इस गाने को बहुत भावपूर्ण तरीके से गाया था, गाने में कोई पाशर्व गायिका नहीं थी। लयराज का संगीत और गुलजार के लिखे बोल जादुई थे।

3. गोरी का साजन- आखिरी रास्ता(1986)

श्रीदेवी, इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं। गाने को मो. अजीज और एस.जानकी ने गाया। आनंद बख्शी के बोलों को, संगीत निर्देशकों की जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने धुन से संवारा। गाने में मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री उत्तम थी।

4. हर किसी को नहीं मिलता- जांबाज(1986)

एक और गाना, जिसे समुद्र के किनारे सूर्यास्त की पृष्ठभूमि में चित्रित किया गया। गाने को साधना सरगम और मनहर उदास ने गाया, जिसे फिरोज खान और श्रीदेवी पर फ़िल्माया गया था। इंदीवर के लिखे इस गीत को कल्याणजी-आनंदजी ने अपनी धुनों से सजाया।

5. मैं तेरी दुश्मन- नगीना(1986)

सपेरे की धुन पर श्रीदेवी ने नागिन नृत्य किया। लता मंगेशकर का गाया गाना,“मैं नागिन तू सपेरा” का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और  बोल आनंद बख्शी के थे। गाने में श्रीदेवी का प्रदर्शन अभूतपूर्व था।

 

  1. हवा हवाई- मिस्टर इंडिया(1987)

इस गाने के नृत्य में श्रीदेवी और कोरियोग्राफर सरोज खान का संयोजन बहुत अच्छा था। कविता कृष्णमूर्ति, जिनकी आवाज और गाने की शैली, अभिनेत्री के अनुकूल थी। उन्होंने “बिजली गिराने मैं हूँ आई”, गाया।  संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और बोल जावेद अख्तर के थे। अनिल कपूर भी पर्दे पर नजर आए।

7.चाँदनी ओ मेरी चाँदनी- चाँदनी(1989)

यश चोपड़ा फिल्म्स का एक और बड़ा हिट गाना, जिसे श्रीदेवी और ऋषि कपूर पर फ़िल्माया गया। आनंद बख्शी के लिखे बोल और शिव-हरि के संगीत से सजे इस गाने को जॉली मुखर्जी और स्वयं श्रीदेवी ने गाया था। “मेरे हाथों में नौ नौ चूडिय़ां हैं”, फिल्म का एक और लोकप्रिय गाना था।

 

8.ना जाने कहाँ से चालबाज(1989)

यह श्रीदेवी के सर्वोत्कृष्ट गानों में से एक है, जो युवा और वृद्ध सभी को पसंद आई और आग की तरह फैल गई।  गाना, उनके और सनी देओल पर चित्रित किया गया। आनंद बख्शी के लिखे इस गीत को कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने अपनी आवाज दी, जिसे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने  संगीत में पिरोया।

 

9. चूडिय़ां खनक गई- लम्हा(1991)

पारंपारिक वस्त्र धारण किए हुए श्रीदेवी, शिव-हरि के संगीत पर उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करती नजर आती हैं। चूंकि, गाने में लोकगीत की झलक है, इसलिए लता मंगेशकर का साथ, इला अरुण ने  दिया। गाने के बोल आनंद बख्शी के थे और गाने में यशराज फिल्म्स का स्वाद था।

10. इंग्लिश विंग्लिश इंग्लिश विंग्लिश(2012)

यह, श्रीदेवी द्वारा निभाई गई सबसे स्मरणीय भूमिकाओं में से एक है।  स्वानंद कीडकीड़े के लिखे इस गीत, जिसके बोल “गुस्ताख दिल, दिल में मुश्किल, मुश्किल में दिल”,  को शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी। गाने का संगीत प्रतिभाशाली अमित त्रिवेदी का है।

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
2,116FollowersFollow
7,700SubscribersSubscribe

Latest Articles