Notice: Uninitialized string offset: 0 in /var/www/html/beta/wp-includes/class-wp-image-editor-gd.php on line 1

Notice: Uninitialized string offset: 0 in /var/www/html/beta/wp-includes/class-wp-image-editor-gd.php on line 1
जब साइलेंस एक आवाज थी - Seniors Today
Friday, October 4, 2024
spot_img

जब साइलेंस एक आवाज थी

वाई.आर.आनंद, उस घटना पर करीबी नजर रखते है, जो साइमन  और गार्फंकल थी

हैलो डार्कनेस, माइ ओल्ड फ्रेंड
आई हैव कम टू टॉक विद यू अगेन
बीकौज अ वीजन सॉफ्टली क्रीपिंग
लेफ्ट ईटस सीडस वाईल आई वाज स्लीपिंग
एंड द वीजन दैट वाज प्लांटेड  इन माइ ब्रैन
स्टिल रीमेंस
विदिन द साउंड ऑफ साइलेंस

रॉक संगीत के प्रशंसक पूरी दुनिया में आसानी से इन पंक्तियों को पहचानते हैं, इसका गीत, मधुर शुरुआती तारों के साथ, रॉक इतिहास में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले गीतों में से एक के रूप में शुरू होता है। यह वह गीत था, जिसने साइमन और गार्फंकल को प्रसिद्धि और महिमा तक पहुँचाया।

1967 के माइक निकोल्स की फिल्म “द ग्रेजुएट” के साउंडट्रैक को सुनकर, दुनिया भर में कई लोग उनके प्रशंसक बन गए। फिल्म, निश्चित रूप से युवा डस्टिन हॉफमैन के लिए एक सफलता थी। कहानी ऐसा है कि जब साइमन, “मिसेज रॉबिन्सन” गीत लिख रहे थे, तो उन्होंने इसका शीर्षक “मिसेज रूजवेल्ट” रखने का सोचा था। जब निर्देशक माइक निकोल्स को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने कहा, “बेवकूफी मत करो! हम यहाँ एक फिल्म बना रहे हैं और गाना मिसेज रॉबिन्सन ही रहेगा”! और इसने, साइमन एंड गार्फंकल कहानी की, पहले से ही बढ़ती लोकप्रियता के लिए अतिरिक्त उछाल का काम किया।

पॉल साइमन और आर्ट गार्फंकल दोनों विशिष्ट दूसरी, तीसरी पीढ़ी के यहूदी अप्रवासी थे, जो न्यूयॉर्क शहर में रहते थे। वे एक ही स्कूल में एक-दूसरे से मिले और एक साथ गाना शुरू किया। 1957 तक, जब वो अपने किशोरावस्था में ही थे, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करने लगे और यहां तक ​​कि एकाकी गीत भी बनाया। इस समय, वो टॉम एंड जेरी नाम से प्रदर्शन करते थे। यह नाम, रिकॉर्ड  कंपनी, बिग रिकॉर्डस ने उन्हें दिया था। प्रारंभ में, वो एवरली ब्रदर्स की तरह, लोक गीत की शैली में गाते थे। कुछ ही समय बाद, उन्होंने कंपनी छोड़ दी और पॉल साइमन ने अपना एकाकी गायन करियर का आरंभ किया, जिसमें यात्रा भी शामिल थी।

जब पॉल और आर्ट, टॉम और जेरी हुआ करते थे

इस बीच, दोनों ने पढ़ाई जारी रखी। गार्फंकल ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से वास्तुकला और गणित का अध्ययन किया। उन्होंने अंततः कला इतिहास में बी.ए. किया, उसके बाद गणित शिक्षा में एम.ए. किया। साइमन ने न्यूयॉर्क के क्वींस कॉलेज ऑफ सिटी यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की। उन्होंने कुछ समय के लिए ब्रुकलिन लॉ स्कूल में भी पढ़ाई की।

1963 में, वो फिर से साथ आए और साइमन एंड गार्फंकल के नाम से कोलंबिया रिकॉर्ड के साथ अनुबंध किया और अपना पहला स्टूडियो ऐल्बम Wednesday Morning, 3A.M. जारी किया। यह अच्छा नहीं चला। कोई भी गाना, किसी भी लोकप्रियता तक नहीं पहुंचा। हालांकि, यह “द साउंड ऑफ साइलेंस” का प्रारंभिक संस्करण है। उन्होंने फिर से कंपनी छोड़ी और साइमन,  अपने एकल करियर में लौट आए। इस बार वो अपना करियर बनाने इंग्लैंड गए। वहां, उनकी मुलाकात कैथी चिट्टी से हुई, जो “कैथीज सांग” और “अमेरिका”, गीतों की कैथी थी।

1965 में, “द साउंड ऑफ़ साइलेंस” का एक नया   संस्करण, यू.एस. ए.एम. रेडियो पर बजने वाला प्रसिद्ध गाना बन गया। यह बिलबोर्ड हॉट 100 पर नंबर एक पर पहुंच गया। साइमन और गार्फंकल, सी.बी.एस. लेबल के लिए एक बार फिर साथ आए।  सी.बी.एस. लेबल ने उनकी “द साउंड्स ऑफ साइलेंस” ऐल्बम जारी की। इसमें पहले के कुछ एकल गाने भी शामिल थे।

इस समय के दौरान, उन्होंने “होमवार्ड  बाउंड” गाना भी जारी किया। यह मूल रूप से यू.के. में, “द साउंड्स ऑफ साइलेंस” ऐल्बम के भाग के रूप में जारी किया गया था। लेकिन बाद में इसे दूसरे गाने से बदल दिया गया और “होमवार्ड बाउंड” अगले ऐल्बम का हिस्सा बन गया। यह प्यारा गाथा गीत एक यात्री कलाकार के जीवन और उसके अकेलेपन के बारे में है, जिसका विवरण नीचे दिए गए छंद में है:

एवरी डेज ऐन एंडलेस स्ट्रीम
ऑफ सिगरेटस एंड मैग्जीनस
एंड इच टाउन लुक्स द सेम टू मी
द मूवीज एंड द फैक्ट्रीज
एंड एवरी स्ट्रांगर फेस आई सी
रिमाइंडस मी दैट आई लॉन्ग टू बी
होम वार्ड  बाउंड

साइमन ने 1965 में अपना पहला एकाकी ऐल्बम “द पॉल साइमन सॉन्गबुक” भी रिकॉर्ड किया। इसमें “आई एम ए रॉक” और “अप्रैल, कम शी विल” जैसे गाने थे, जो भविष्य में साइमन एंड गार्फंकल की जोड़ी का गाना बन गया।

साउंड्स ऑफ़ साइलेंस एल्बम कवर

“द साउंड ऑफ साइलेंस” ऐल्बम  बेहतरीन गानों का एक संग्रह है, जिसके सभी गानों को गुनगुनाया जा सकता है। इस जोड़ी के द्वारा गाए गए कई गाने पॉल साइमन ने लिखे हैं। अधिकांश मामलों में, वो उत्कृष्ट कवि और दार्शनिक हैं। असामान्य रूप से, इस ऐल्बम के कई गाने पहले, साइमन के द्वारा किए गए एकल काम का हिस्सा था या कुछ काम एक साथ किए गए थे। उदाहरण के लिए, “आई एम ए रॉक”, “लीव्स दैट आर  ग्रीन”, “अप्रैल, कम शी विल”, “ए मोस्ट पीकूलीयर मैन” और “कैथीस  सांग” के ध्वनिक संस्करण, ये सभी पहले, पॉल साइमन के ऐल्बम के भाग थे। एक जोड़ी के रूप में, वो एक महान छाप छोड़ते हैं और जब वो साथ में मधुर पृष्ठभूमि संगीत गाते हैं, अच्छा सामंजस्य बनाते हैं।

अंजी, एक अद्भुत गिटार सोलो पीस है, जो पॉल साइमन के एक मित्र( इंग्लैंड से) द्वारा गाए गए गीत का कवर संस्करण था। “रिचर्ड कोरी”, एडविन अर्लिंगटन रॉबिन्सन की कविता “रिचर्ड कोरी” पर आधारित है और यह सुंदर संगीत से सजा है। गाने की पंक्तियाँ, हमेशा की तरह बहुत ही विचारशील हैं।

“द साउंड ऑफ़ साइलेंस” को जल्दबाजी में एक साथ रखा गया था, ताकि वो अपनी नई पाई हुई सफलता को और बढ़ा सके। साइमन एंड गार्फंकल, अपना ज्यादा समय आने वाले स्टूडियो एल्बम को संवारने में लगाया, जिसे 1966 में जारी किया गया और वो एल्बम था “पार्सले सेज रोजमेरी एंड थाइम”। उन्होंने देश और विद्यालय परिसरों में अपना प्रदर्शन जारी रखा।

एल्बम की शुरुआती पंक्तियाँ “स्कारबोरो फेयर” है और इसमें एल्बम का शीर्षक “पार्सले सेज रोजमेरी एंड थाइम” गाने के शब्दों में अंतर्निहित है। यह एक पारंपरिक गाथा गीत है, जिसमें Harpischord  अलंकरणों के साथ जोड़ा गया अच्छा गिटार संगत और नाजुक झंकार वाले संगीत का संयोजन है। और पृष्ठभूमि में सुंदर और मधुर कोरस को कौन भूल सकता है? इस एल्बम में “होमवार्ड बाउंड” गीत था, जो पहले से ही प्रसिद्ध एकल गीत था।

फिल्म निर्देशक माइक निकोल्स, जो “द ग्रेजुएट” फिल्म बना रहे थे, वो साइमन एंड गार्फंकल के बनाये संगीत से मंत्र मुग्ध  हो गए। इसका परिणाम यह हुआ कि माइक निकोल्स,  साइमन और गार्फंकल के साथ इस फिल्म पर काम करने लगे। अनुबंध के अनुसार, उन्होंने फिल्म के लिए तीन नए गीत लिखे, जिनमें से एक “मिसेज रॉबिन्सन” था। साउंडट्रैक एल्बम भी काफी लोकप्रिय था।

                  बुकएण्डस, उनके द्वारा जारी किया गया, तीसरा स्टूडियो एल्बम था। यह एक ऐसा एल्बम था जिसमें बचपन से लेकर बुढ़ापे तक की जीवन यात्रा का विवरण देने की कोशिश की गई है। साइमन की लिखी पंक्तियाँ,  जवानी, मोहभंग, संबंधो, बुढ़ापा और नश्वरता के बारे में था। एल्बम में बुकएण्डस, अमेरिका,ओल्ड फ्रेंड्स, एट द जु और निश्चित रूप से  मिसेज रॉबिन्सन जैसे प्रसिद्ध गाने  हैं ।

बुकएण्डस, फिल्म “द ग्रैजुएट” के साउंडट्रैक के साथ ही साइमन एंड गार्फंकल को उस साल दुनिया की सबसे बड़ी रॉक जोड़ी बना दिया। लेकिन, तब तक पॉल साइमन को एकल करियर का अनुसरण करने की इच्छा होने लगी थी।

“द ग्रेजुएट” की सफलता के बाद, इस अवधि के दौरान गार्फंकल ने भी अभिनय करना प्रारंभ कर दिया। माइक निकोल्स द्वारा निर्देशित फिल्म “कैच 22” और “कारनल नौलेज” में उनकी उपस्थिति सराहनीय थी।

ब्रिज ओवर ट्रबल वाटर एल्बम कवर

              “ब्रिज ओवर ट्रबलड वाटर”, साइमन एंड गार्फंकल का चौथा और अंतिम स्टूडियो एल्बम था, जो जनवरी 1970 में जारी किया गया। यह कई देशों के चार्ट में शीर्ष पर रहा और अब तक का उनका सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम बन गया।

यह एल्बम भी गीतों का एक संग्रह है, जिसमें  हर एक गाना क्लासिक है। इसमें सबसे अधिक समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल गीतों में से, शीर्षक गीत “ब्रिज ओवर ट्रबलड वाटर” और “द बॉक्सर” सम्मिलित हैं। इन्हें रोलिंग स्टोन के 500 महानतम गीतों में सूचीबद्ध किया गया है। वे दशकों में रॉक संगीत में सबसे अधिक प्रदर्शन वाले गीतों में भी शामिल हैं।

इसका शीर्षक गीत, इशा मसीह के सुसमाचार संगीत से प्रभावित था, जो उस समय साइमन को आगे पीछे झूलने से रोक रखा था। “द बॉक्सर” जो एक प्यारा गाथा गीत था, जिसको रिकॉर्ड करना, सबसे कठिन गीतों में से एक था। रिकॉर्डिंग सत्र 100 घंटे से अधिक समय तक चला और विभिन्न स्थानों पर हुआ। इसके बोल भी दिल के तारों को गहराई से छूते हैं। गीत का कोरस, “लाई-ला-लाई” जिसे 9 बार उच्चारित किया गया, निश्चित रूप से रॉक संगीत में सबसे अधिक गुनगुनाये जाने वाले रागों में से है।

“द  बॉक्सर ” मूल रूप से एक छंद के साथ लिखा गया था जो “ब्रिज ओवर ट्रबलड वाटर” एल्बम संस्करण में मौजूद नहीं है। लेकिन इसे कई बार इस युगल जोड़ी के द्वारा बाद के प्रदर्शनों में प्रस्तुत किया गया है। यह इस गीत को खूबसूरती से चित्रित करता है:

नाउ द ईयरस आर रोलिंग बाइ मी-
दे आर रॉकिंग इवनली.
आई एम ओल्डर दैन आई वन्स वाज,
एंड यंगर दैन आ’यल बी.
दैटस नॉट अनयूजवल ;
नो, इट इजंट स्ट्रेनज:
आफ्टर चेंजेज अपॉन चेंजेज
वी आर मोर और लेस द सेम;
आफ्टर चेंजेज वी आर मोर और लेस द सेम.

संगीत प्रेमियों के लिए, दुःख की बात यह है कि इस एल्बम के जारी होने के बाद दोनों अलग हो गए। पहले कुछ वर्षों में, वो अक्सर संवाद नहीं करते थे। लेकिन बाद में, वे लाभ और धन जुटाने के लिए कभी-कभी एक साथ प्रदर्शन करने लगे।

बुढ़े फिर भी सुनहरे, साइमन और गारफंकल

19 सितंबर, 1981 को सेंट्रल पार्क में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  जो न्यूयॉर्क के आर्थिक पतन को कम करने में सहायता  प्रदान करने के लिए था। इसने पांच लाख से अधिक लोगों को आकर्षित किया, जो उस समय किसी भी संगीत कार्यक्रम में सबसे बड़ी उपस्थिति थी। शो का लाइव एल्बम, “द कॉन्सर्ट इन सेंट्रल पार्क”, पूरी दुनिया में बहुत बड़ा हिट बन गया। इसके बाद, उन्होंने कुछ समय के लिए संगीत समारोहों में काम करना जारी रखा। लेकिन, अतीत की तरह, उनके बीच कोई निरंतर सहयोग नहीं था। मौजूदा संगीत को पुनः साझा करते हुए कई संकलनों और संग्रहों को  जारी किया गया।

1990 में, उन्हें “रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम” में शामिल किया गया।

यद्यपि दोनों अलग हो गए, उन्होंने संगीत समारोहों और फंड जुटाने के लिए  एक साथ प्रदर्शन किया

उनके अलग होने के बाद, आर्ट गार्फंकल ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने गणित के शिक्षक के रूप में काम करना शुरू किया, जो हाई स्कूल के छात्रों को ज्यामिति सिखाते थे। फिर उन्होंने, दो एल्बमों “एंजेल क्लेयर” और “ब्रेक अवे” को जारी किया । दोनों ही एल्बमों ने समीक्षक के दृष्टिकोण और व्यावसायिक रूप से माध्यम सफल प्राप्त की। 1980 से 2000 के बीच वो व्यक्तिगत असफलताओं और अवसाद से लड़ते रहे। लेकिन वो अक्सर संगीत कार्यक्रम करते हैं और अपना  संगीत जारी करते रहते हैं।

वहीं दूसरी तरफ, जोड़ी टूटने के बाद पॉल साइमन का एकल करियर सफल रहा।  “मदर एंड चाइल्ड रीयूनियन”, पॉल साइमन का विश्व संगीत में पहला प्रयोग था, जो जमैकन संगीत से प्रेरित था, 1970 में जारी किया गया। इसके बाद पॉल साइमन एल्बम को 1972 में जारी किया गया। “मदर एंड चाइल्ड रीयूनियन” एक  हिट गाना था। एल्बम को सार्वभौमिक प्रशंसा मिली, जिसमें आलोचकों ने शैलियों की विविधता और सादगी भरे बोल की  प्रशंसा की। बाद में  “मी एंड जूलियो डाउन बाइ द स्कूलयार्ड” के साथ एक और सफलता प्राप्त की।

साइमन की अगली परियोजना “देयर  गोज राइमिन’ साइमन”  एक पॉप-फोक एल्बम थी। इसमें उनकी सबसे लोकप्रिय और संवारे हुए गानों की रिकॉर्डिंग थी। प्रमुख एकल, “कोडाक्रोम” भी एक बड़ी हिट थी।  उनका अगला एल्बम “स्टिल क्रेज़ी आफ्टर ऑल दीज इयर्स”  था।  इस एल्बम का गाना,”50 वेज टू लीव योर लवर” कई चार्ट में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

“वन ट्रिक पोनी” और “हार्टस एंड बोन” को मध्यम दर्जे की सफलता प्राप्त हुई। फिर आया “ग्रेसलैंड”। इसमें कई शैलियों का जैसे पॉप, रॉक, अ कैपेला, ज़ाइडेको, इस्किथमिया और मबंगा का उदार मिश्रण था।  साइमन ने जोहान्सबर्ग में बनाई गई रिकॉर्डिंग से प्रेरित होकर अफ्रीकी और अमेरिकी कलाकारों के साथ मिलकर गीत लिखे। यह उस समय का उनका सबसे सफल स्टूडियो एल्बम और उनका सबसे अधिक चर्चित एल्बम था।

1990 में, उन्हें एक एकाकी कलाकार के रूप में “रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम” में सम्मिलित किया गया। और वह कई सफल संगीतकारों के साथ सफल संगीतकार बने रहे।

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
2,116FollowersFollow
8,180SubscribersSubscribe

Latest Articles