Saturday, April 27, 2024
spot_img

डम डम डीगा डीगा…….. शीर्ष 20 गीत जो आपको बारिश में नचाना चाहेंगे

वर्षा ऋतु के आगमन का अर्थ है संगीतमय मनोदशा में बदलाव।

नरेंद्र कुसनूर ऐसे ही शीर्ष 20 पसंदीदा बरसात गीत पेश करते हैं। बारिश का संगीत से स्वागत करने का विभिन्न तरीका है। एक शास्त्रीय संगीत प्रेमी मानसून संगीत कार्यक्रमों में जाना पसंद करेगा या घर बैठ कर राग मियाँ की मल्हार, गौड़ मल्हार या मेघ मल्हार सुनेगा।

यहाँ हमने 20 हिन्दी फिल्म गीत चुनें हैं जो मानसून के मिजाज के लिए सबसे अच्छे हो सकते हैं। उनमें से कुछ  अभिनेताओं को फिल्म के शॉटस में पूरी तरह गिला बताया है, वहीं कई अन्य अभिनेताओं ने बारिश को शब्दों से परिभाषित किया है।

गानों की यह सूची 40 के दशक के अंत से प्रारंभ होती है और 2001 में समाप्त, सूची को तिथि अनुसार बनाया  है जब हम ये सूची तैयार कर रहे थे तो हमें ये जानकर आश्चर्य हुआ की उनमें से पाँच गाने 1960 में आई फिल्मों से थे। शायद, वास्तविक बारिश की तुलना में उस वर्ष अधिक बारिश वाले गाने बने।

दिलचस्प बात यह है कि उनमें से चार राज कपूर पर फिल्माए गए, जो स्पष्ट रुप से अपनी फिल्मों में मुंबई की बारिश को दर्शाना पसंद करते थे। तो अपने पसंदीदा नाश्ते और पेय पदार्थ के साथ गीतों का आनंद लें।

  1. बरसात में हमसे मिले तुमबरसात(1949)

लता मंगेशकर के करियर में फिल्म ‘बरसात’ के साथ एक बड़ा उछाल आया और यह गाना उनके हिट गानों में से एक बना। शैलेंद्र के लिखे गीत को शंकरजयकिशन ने संगीत में पिरोया। निम्मी और राज कपूर पर फिल्माया गया यह गीत अपने आकर्षक ‘ताक धिना धिन’ कोरस और अपनी अद्भुत नृत्यकला के लिए जाना जाता था।

2.प्यार हुआ इकरार हुआश्री 420(1955)

https://www.youtube.com/watch?v=oXLzfldeDcM

इस गीत के दृश्य में राज कपूर और नर्गिस को एक छतरी के नीचे चलते हुए दर्शाया गया है, जिसमें शैलेंद्र की पँक्तियाँ “प्यार हुआ इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यूं डरता है दिल” गाते हुए दिखाया गया है।

इस गीत को लता मंगेशकर और मन्ना डे ने गाया जिसमें  संगीत शंकर जयकिशन का था। यह एक सदाबहार प्रेमगीत है।

3.ये रात भीगी भीगीचोरी चोरी(1956)

https://www.youtube.com/watch?v=f1DZxkiMjRo

राज कपूर और नर्गिस पर फिल्माए गए इस गीत में बारिश की परिस्थिति नहीं थी, लेकिन गाने की पँक्तियाँ  ‘ये रात भीगी भीगी, ये मस्त फिज़ायें’ गीले मौसम का एहसास दिलाती हैं। लता मंगेशकर, मन्ना डे, शंकरजयकिशन और शैलेंद्र का संयोजन फिर से परिपूर्ण रहा।

4.उमड़ घुमड़ कर आयी रे घटादो आंखें बारह हाथ (1957)

https://youtu.be/qtUnvEtFcZA

 वी.शांताराम की प्रतिष्ठित फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ का यह गाना एक वर्षा गीत है, जिसे  लता मंगेशकर और मन्ना डे ने गाया। ये गाना वी.शांताराम और संध्या पर फिल्माया गया। भरत व्यास द्वारा लिखे इस गाने को महान वसंत देसाई ने संगीत में पिरोया।

5.एक लड़की भीगी भागी सीचलती का नाम गाड़ी (1958)

https://www.youtube.com/watch?v=mxYNdy-0CEs

इस कभी ना भूल पाने वाले गीत में किशोर कुमार और मधुबाला की जोड़ी बड़े पर्दे पर नज़र आई। मजरूह सुल्तानपुरी के लिखे इस गीत को एस.डी.बर्मन ने लयबद्ध किया। हालांकि गाने में बारिश का कोई दृश्य नहीं था फिर भी अभिनेत्री (मधुबाला) को बारिश में भीगा हुआ दिखाया गया जिसका विवरण अभिनेता किशोर कुमार ‘भीगी भागी’ गा कर बताते हैं और यही एक मात्र सम्बंध था जो इस गाने को वर्षा गीत बनाता है। इस गाने में एक मस्ती और चुलबुलापन है जो इसे और भी मजेदार बनाता है। मजरूह सुल्तानपुरी द्वारा लिखे इस गीत को किशोर कुमार ने गाया और संगीत  एस.डी.बर्मन का था।

6.डम डम डीगा डीगाछलिया(1960)

https://www.youtube.com/watch?v=pZsmUHNwsas

राज कपूर पर फिल्माया गया यह गाना सबसे अच्छे वर्षा गीतों में से एक है। संगीत कल्याणजीआनंदजी का था, जो उनकी शुरुआती सफलताओं में से एक थी। मुकेश, जिन्होंने राज कपूर के अधिकांश गाने गाए, कमर जलालाबादी के लिखे गीत को बड़ी सरलता से निभाया।

7. गर्जत बरसात सावन आयो रेबरसात की रात (1960)

https://www.youtube.com/watch?v=7TnuhH3Ij-I

हालांकि रौशन ने लता मंगेशकर के संस्करण का संगीत 1951 में आई फिल्म मल्हार में दिया, लेकिन बरसात की रात का संस्करण जिसका संगीत राग मल्हार पर आधारित थाइस गाने को प्रस्तुत करने के लिए सुमन कल्याणपुर और कमल बरोत को चुना गया। लता मंगेशकर के संस्करण का गीत इंदीवर ने लिखा था, वहीं सुमन कल्याणपुर और कमल बरोत का संस्करण साहिर लुधियानवी ने लिखा। यह गाना श्यामा और रत्ना भूषण पर फिल्माया गाया जो अभिनेता भारत भूषण की पत्नी थी। ‘जिंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात’ इस फिल्म का दूसरा वर्षा गीत था और ‘ना तो कारवां’ एक बेहतरीन कव्वाली भी इस फिल्म में थी।

8. रिमझिम के तराने लेकेकाला बाज़ार (1960)

https://youtu.be/C9kSwIYEAzQ

यह सुन्दर गीत देव आनंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया जिसे मो. रफी और गीता दत्त ने गायाबोल शैलेंद्र और संगीत एस.डी.बर्मन का था। गाने की मधुरता के अलावा, गाने की सादगी के कारण भी इसे जाना जाता है।

9. ओ सजना बरखा बहार आईपरख (1960)

https://www.youtube.com/watch?v=5a7l2UzZ654

लता मंगेशकर के द्वारा गाया गया यह गीत प्रसिद्ध गीतों में से एक है। जिसके बोल शैलेंद्र और संगीत सलील चौधरी का था। गाना साधना पर फिल्माया गया और ये सलील चौधरी के बंगाली संस्करण ‘ना जियो ना’ गीत पर आधारित थाइस संस्करण को भी लता मंगेशकर ने ही गाया था।

10. अहा रिमझिम के गीत प्यारे प्यारेउसने कहा था (1960)

https://www.youtube.com/watch?v=Nfjw5JcalyU

गाने में रिमझिम और गीत शब्दों के प्रयोग से ये बारिश गीत बना। तलत महमूद और लता मंगेशकर की जोड़ी द्वारा गाए गए इस गीत को सुनील दत्त और नंदा पर फिल्माया गया था। इसके बोल शैलेंद्र के और संगीत सलील चौधरी का था। सही मायने में इस गाने से आनंद की अनुभूति होती है।

  1. सावन का महीनामिलन (1967)

https://www.youtube.com/watch?v=aUNx5YQuX-Y

आनंद बख्शी के लिखे गीत, बारिश का मौसम, पवन का सोर और मन में मयूर नाचने की बात करता है। मुकेश और लता मंगेशकर द्वारा गाए गए इस गीत को लक्ष्मीकांतप्यारेलाल ने अपनी धुन से सजाया। सुनील दत्त और नूतन पर फिल्माया गया यह गाना बहुत हिट गाना था जिसे दूरदर्शन पर कई सालों तक दिखाया गया।

12. रिमझिम के गीत सावन गाए अनजाना(1965)

https://www.youtube.com/watch?v=ZNgWVgG9n9g

एक और बहू लोकप्रिय गीत जिसमें लक्ष्मीकांतप्यारेलाल का संगीत और बोल आनंद बख्शी के हैं। राजेन्द्र कुमार और बबिता पर फिल्माए इस रोमांटिक गाने को मो.रफी और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी। मो.रफी जब ‘भीगी भीगी रातों में’ की पँक्तियाँ गाते हैं तो एक आनंद की अनुभूति होती है।

13. मेघा छाये आधी रातशर्मिली(1971)

https://www.youtube.com/watch?v=BYC4KIzke98

लता मंगेशकर का एक और रत्न।  यह गीत राग पत्दीप पर आधारित है जिसे अभिनेत्री राखी पर फिल्माया गया। गाने में संगीत एस.डी.बर्मन का है और बोल नीरज के हैं,  जिन्होंने  70 के दशक के प्रारंभ में कई प्रसिध्द गीत लिखे।

14. भीगी भीगी रातों मेंअजनबी(1974)

https://www.youtube.com/watch?v=7IsvJVlFyGI

राजेश खन्ना और जीनत अमान पर फिल्माए गए इस गाने का संगीत आर.डी.बर्मन ने अपनी अनोखी शैली में दिया था। लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा गाए गए गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे, जिन्होंने गाने में नाटकीय शब्दों का इस्तेमाल किया।

15.सावन के झूले पड़ेजुर्माना(1979)

https://www.youtube.com/watch?v=cf3sesBDqDA

लता मंगेशकर की मधुर आवाज और उनका प्यार प्रतिपादन इस गाने को एक पसंदीदा गाना बनाता है। गाने के बोल आनंद बख्शी और संगीत आर.डी.बर्मन का था। इस गाने को अमिताभ बच्चन और राखी पर फिल्माया गया जो 70 के दशक के कुछ बेहतरीन गानों में साथ नज़र आये।

16. रिमझिम गिरे सावनमंजिल(1979)

https://www.youtube.com/watch?v=IRPCMEJpQaw

इस गाने के दो संस्करण है, दोनों अमिताभ बच्चन और मौसमी चट्टर्जी पर फिल्माए गए। किशोर कुमार का गाया हुआ संस्करण बहुत बड़ा हिट था जिसे घर के अंदर फिल्माया गया, वहीं लता मंगेशकर के गाए हुए  संस्करण में बारिश को दर्शाया गया था। गाने का संगीत आर.डी.बर्मन और बोल योगेश के थे, जिनका निधन इस साल 29 मई को हो गया।

17.आज रपट जायेनमक हलाल(1982)

https://www.youtube.com/watch?v=oeQGqEQq9qw

स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन पर फिल्माए इस गाने को बारिश के दृश्य में फिल्माया गयाअंजान के लिखे इस गीत को किशोर कुमार और आशा भोंसले ने अपनी आवाज़ दी और गाने की धुन बप्पी लहरी की है।

18. लगी आज सावनचांदनी(1989)

https://www.youtube.com/watch?v=qrNbG2W6IRE

यश चोपड़ा फिल्म की इस त्रिकोणीये प्रेम कहानी में कुछ लोकप्रिय गाने थे। अनुपमा  देशपांडे और सुरेश वाडकर के गाए इस गाने को श्रीदेवी और विनोद खन्ना पर फिल्माया गया। आनंद बख्शी के लिखे गीत की धुन शिवहरि ने तैयार की।

19. रिम झिम रिम झिम– 1942: ए लव स्टोरी(1994)

https://www.youtube.com/watch?v=i4BRuzpNUFQ

यह फिल्म, गाने के संगीतकार आर.डी.बर्मन के निधन के बाद बड़े पर्दे पर आई। 1942:ए लव स्टोरी में कुछ बेहतरीन गाने थे, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा। अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माए इस गाने को  कविता कृष्णमुर्ति और कुमार सानू ने गाया।

20. घनन घनन लगान(2001)

https://www.youtube.com/watch?v=GmCn31pq8i0

यह एक समूह गीत है जो मानसून की पहली बारिश के आने की खुशी को व्यक्त करता है। जावेद अख्तर द्वारा लिखे इस गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन और शान ने गाया। गाने में संगीत .आर.रहमान का है। गाने में आमिर खान और ग्रेसी सिंह अन्य लोगों के साथ नज़र आते हैं।

Latest Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
2,116FollowersFollow
7,700SubscribersSubscribe

Latest Articles